Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

भारतीय किसान यूनियन अराजनितिक के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन समापन


गदरपुर । भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा हरिद्वार में 9 से 11 जून 2024 तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के किसानों व उनकी विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा कर करने के दौरान उनके सुझाव आए। साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान अविलंब करने की मांग की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ो किसानों ने सहभागिता कर प्रस्तावों पर सहमति जताई। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा, उत्तराखंड राज्य की पहाड़ी, भूगोल और परिस्थितियों ही ऐसी हैं कि खेती योग्य जमीन कुल भूमि का केवल 10 से 15% है साथ ही प्रति परिवार औसतन एक हेक्टेयर से कम जमीन है इसलिए पहाड़ों की आबादी के अस्तित्व के लिए फसलों की एमएसपी तय करना व उसकी खरीद की व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है । खेती से आमदनी नहीं होने के चलते अधिकांश लोग मैदानी इलाकों में पलायन कर गए हैं, लेकिन अब आपकी सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को प्रोत्साहन दे रही है और खेती को रोजगार के रूप में देखा जा रहा है । यहां के किसानों की आय की बढ़ोतरी के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए हैं जिनमे उत्तराखंड के फल सब्जी उत्पादन के लिए एमएसपी का प्रावधान किए जाने, उत्तराखंड के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए बेहतर व्यवस्था लागू किए जाने ताकि 14 दिन से अधिक विलंब ना हो अन्यथा ब्याज की व्यवस्था कानून द्वारा किए जाने, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के साथ सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना दोनों के अंतर्गत किसानों को सालाना 10000 की सम्मान निधि दिए जाने का प्रावधान किए जाने, जिस वर्ग 4 की कृषि भूमि को वर्ग 5 में दर्ज किया गया है उन्हें पुनः वर्ग 4 में दर्ज कर किसानों के पक्ष में नियमितीकरण कर मालिकाना हक प्रदान किए जाने,बंजर में दर्ज भूमि जिसे किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से कृषि योग्य बनाया किसानों को मालिकाना हक दिए जाने, सभी प्रकार की कृषि भूमि का नियमितीकरण 2018 की नीति के अनुरूप ही शुल्क लेकर मालिकाना हक दिए जाने, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मांग पर यूपी में ट्यूबवेल मोटर बिजली बिल निशुल्क किए जाने की तर्ज पर उत्तराखंड में किसानों का भी नलकूप, मोटर बिजली बिल निशुल्क किए जाने ,बाजपुर के 20 गांवों की कृषि भूमि का मालिकाना अधिकार काबिज लोगों को अति शीघ्र दिए जाने, आवारा पशुओं को गौशाला में भेजे जाने यदि जरूरत हो तो नई गौशालाओं का भी निर्माण किए जाने ,जिला उधम सिंह नगर में वाटर लेवल घटना के क्रम जैसे अनुचित खनन एवं उद्योगों ,रेताक्रेशरों इत्यादि के द्वारा विभागीय अनुमति से अत्यधिक जल दोहन किया जा रहा है उस पर रोक लगाए जाने की मांग शामिल है ।