Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

विधायक शिव अरोरा ने सिविल लाइन रोड चौड़ीकरण कार्य का नगर निगम व विद्युत विभाग के अधिकारियो संग किया पैदल भ्रमण, विधायक बोले आगामी त्यौहारो को देखते हुए निर्माण कार्य जल्द करे पूर्ण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नगर निगम की टीम, विद्युत विभाग के अधिकारी व व्यापार मंडल पदाधिकारी संग सिविल लाइन रोड का स्थालीय भ्रमण किया, वही निर्माणधीन रोड चौड़ीकरण कार्य का पैदल भ्रमण कर लिया जायदा , विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान अधिकारियो को निर्देश दिये की यह सिविल लाइन रोड अग्रसेन चौक से होते हुए नैनीताल रोड को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग है, ज़ब डीडी चौक जाम की स्थिति होती है तो यह नैनीताल रोड की ओर आने के लिये लिंक मार्ग का उपयोग बहुत बढ़ी मात्रा मे होता है, प्रतिदिन इस रोड का उपयोग बहुत बढ़ी आबादी करती है,इस मार्ग के चौड़ीकरण से यह जाम की स्थिति से निजाद मिलेगी ओर ओर वही यह डाक्टर कॉलोनी भी इसी क्षेत्र में आती तो मरीजों का अवगन भी इस जर्जर रोड के बनने से सुगम होगा अब यह चौड़ीकरण होकर नये सिरे से होट मिक्स मार्ग बनेगा, जिससे बजार क्षेत्र जाने के लिये यह मार्ग बहुत उपयोगी होगा ओर रोड के बीचो बीच डिवाइडर पर ग्रिनरी के रूप में विकसित किया जायेगा जिससे यह मार्ग बहुत सुन्दर नजर आयेगा, वही विधायक शिव अरोरा ने विद्युत विभाग को अगले दो से चार दिन में पोल,ट्रांसफॉर्म शिफ्टिंग के कार्य को तेजी से करने हेतु निर्देशित किया जिससे मार्ग निर्माण का कार्य तेजी से निपटाया जा सके, विधायक अरोरा ने एमएनए को कहा आगे त्योहारों को देखते हुए निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा कराना सुनिश्चित करे जिससे त्यौहार के समय मार्किट आने वाले लोगो व व्यापारी को समस्या न हों। जिसको लेकर एमएनए अश्वस्त किया की आगामी त्यौहार से पहले यह रोड का कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने जनता को भरोसा दिलाया इस सिविल लाइन चौड़ीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा होगा ओर पहले से बेहतर सुविधा के साथ इस रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

इस दौरान एमएनए नरेश दुर्गापाल, एक्शन सौरभ यादव, विद्यत विभाग से एसडीओ अंशुल मदान, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, किरन विर्क, राजेश कामरा, मनोज मदान, हर्ष रावल, मयंक कक्कड़, संतोष पाल, छितिज सेतिया, महेंद्र आर्य, डंम्पी चोपडा, मनमोहन सिंह, वासु गुम्बर, मोहित बत्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।