Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

तहसील परिसर शिफ्ट करने को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन ने की प्रेस वार्ता

काशीपुर कचहरी परिसर में बनी पुरानी व जर्जर इमारतों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नई बहुमंजिला इमारतें बनाकर तहसील कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, न्यायालय, उप निबंधक कार्यालय व कोषागार आदि एक ही परिसर में स्थापित करने की मांग काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा पुरजोर ढंग से उठाई गई है। आज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी बात रखी। कहा कि काशीपुर में मौजा जसपुर खुर्द में पिछले 112 वर्षों से अधिक समय से कचहरी परिसर है। जिसमें करीब 5 एकड़ भूमि का रकवा है। इस 5 एकड़ भूमि में करीब 100 वर्ष पूर्व से ही उपजिलाधिकारी का कार्यालय, न्यायालय एवं आवास रहा है। इसी भूमि में डाक बंगला बना हुआ है तथा वर्तमान में सिविल न्यायालय की इमारत सामने की ओर बनने से पहले सिविल न्यायालय भी इसी इमारत में स्थापित था। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने अपनी वकालत की शुरुआत इसी इमारत में बने उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं सिविल न्यायालय में की, इसलिए यह कचहरी परिसर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। वर्तमान समय में इस कचहरी परिसर में बनी पुरानी इमारतें जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी धराशायी हो सकती हैं। उक्त पुरानी जर्जर इमारतों की जगह नई बहुमंजिला इमारतें बनाकर उन्हें उपजिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, तहसील, उपनिबंधक कार्यालय, कोषागार, चकबंदी कार्यालय व न्यायालय तथा इन कार्यालय व न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्तागण व अरायजनवीसों के चैंबर्स आसानी से स्थापित किया जा सकते हैं। उक्त कचहरी परिसर में आने-जाने के लिए तीन ओर से पर्याप्त चौड़े मार्ग हैं तथा आने-जाने वाले वाहनों के लिए बेसमेंट में पार्किंग सुविधा दी जा सकती है काशीपुर स्थित सिविल न्यायालय तथा उपरोक्त वर्णित कार्यालय व न्यायालय एक ही परिसर में स्थापित होने से आम जनता को आवश्यक भाग दौड़ से राहत मिलेगी और सस्ता व सुलभ न्याय का उद्देश्य भी पूरा होगा। इस प्रकार काशीपुर कचहरी परिसर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के सम्मानार्थ उनकी स्मृति में स्मारक बनाकर उपरोक्त सभी कार्यालय व न्यायालय एक ही परिसर में स्थापित होने से आम जनता एवं अधिकारियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। पुरजोर ढंग से मांग उठाई कि कचहरी परिसर काशीपुर में बनी पुरानी व जर्जर सभी इमारतों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नई बहुमंजिला इमारतें बनाकर तहसील कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, न्यायालय, उप निबंधक कार्यालय व कोषागार आदि एक ही परिषर में स्थापित किए जाए।