Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडालनारी हमारी शान 2026 से पुरस्कृत हुई समाजसेविका विभा तिवारीगैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माणपंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 13 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले का विधिवत उद्घाटन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी हॉल में किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय यह किसान मेला पंतनगर में कृषि कुम्भ के रूप में प्रसिद्ध है। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का एक ही स्थान पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की पशु प्रदर्शनी में पहली बार कुत्तों की प्रदर्शनी को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा “समृद्ध महिला, सशक्त महिला” थीम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।मेले में विश्वविद्यालय तथा विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा बीज, उद्यानिकी, खाद, कृषि मशीनरी और कृषि से जुड़ी अन्य सामग्री के लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों किसान इस मेले में प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।उद्घाटन समारोह में सांसद, कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं मेले का समापन 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह कोश्यारी शामिल होंगे।डी.पी.एस रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन——जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के बाटे चैक

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर जरूरतमंदो को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किये, आपको बता दे इससे पहले भी विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा रुद्रपुर क्षेत्र के गरीब निर्धन लोगो को समय समय पर चैक बाटते आ रहे है तो वही एक बार फिर विधायक शिव अरोरा ने गरीब लोगो को अपने कैम्प कार्यालय पर बीमारी के इलाज, कन्या विवाह जैसी समस्या हेतु आर्थिक सहायता चैक वितरित किये, वही चैक पाने वालों मे ग्रामीण क्षेत्र से सुंदरपुर, किरतपुर, बागवाला, शिवपुर, सम्पतपुर, बरिराई व शहरी क्षेत्र मे रमपुरा, खेड़ा, फाजलपुर महरौला, भूतबंगला, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, शिव नगर, रेशमबाड़ी क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर विधानसभा मे लगातार गरीब आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति की सहयतार्थ लगातार वह मुख्यमंत्री राहत कोष से लोगो की मदद कर रहे है उनका प्रयास है की हर जरूरतमंद तक इसका लाभ पहुँचे, इसके चलते उन्होंने 50 लोगो को आर्थिक सहायता चैक बाटे है ओर आगे भी अलग अलग क्षेत्रों के लोगो को इसका लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा हमारी प्रदेश की धामी सरकार गरीब की चिंता करने वाली सरकार है ओर हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे हर व्यक्ति तक पहुँचे यह हमारा प्रयास है। इस दौरान महामंत्री राधेश शर्मा, सुनील ठुकराल, निवर्तमान पार्षद सुशील यादव, मदन दिवाकर, डंम्पी चोपडा, महेंद्री शर्मा, राजेंद्र राठौर व अन्य लोग मौजूद रहे।