Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

डीएम ने पंचायत नामावलियों को तैयार किये जाने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी किया आदेश जारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने समस्त विकास खंड़ों में पंचायत नामावलियों को तैयार किये जाने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारियों को आदेश जारी किया है। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए पंचायत निर्वाचक नामावलियों को तैयार किये जाने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,उप जिलाधिकारियों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है।‌जबकि समस्त खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप से नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है विकास खंड,कल्जीखाल व कोट के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। वहीं विकासखंड खिर्सू पाबौ व थलीसैंण के लिए उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व तहसीलदार श्रीनगर धीरज सिंह राणा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड दुगड्डा के लिए उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व दिया गया है। साथ ही विकास खंड द्वारीखाल व रिखणीखाल के लिए उपजिलाधिकारी लैंसडौन शालिनी मौर्य को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व नायब तहसीलदार मोहित सिंह देउपा को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विकासखंड एकेश्वर व पोखड़ा के लिए उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल अनिल चन्याल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। जबकि विकासखंड बीरोंखाल व नैनीडांडा के लिए उप जिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। वहीं समस्त विकास खंड़ों के खंड विकास अधिकारियों नोडल अधिकारी नामित कया गया है।