Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

मसूरी में चाय में थूक मिलाकर लोगों को पिलाने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार्

मसूरी में चाय में थूक मिलाकर लोगों को पिलाने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मसूरी पुलिस ने बताया कि देहरादून निवासी हिमांशु बिश्नोई पुत्र संजय बिश्नोई निवासी मकान नं0- 310 अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी में पुलिस को एक वीडियो दिखाया जिसमें उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक पर बनाया गया था। जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास एक रेहड़ी में दो युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेच रहे है तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया। जिसपर मसूरी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों के विरूद्ध 196 (1)(बी), 274, 299, 351, 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने अपने इस कृत्य से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है।घटना की गम्भीरता के देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये मसूरी केातवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें दोनों अभियुक्त नौशाद पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अली मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के हैं तथा घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्तों के मसूरी से फरार थे।जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की वह दोनो को आशारोड़ी के पास से गिरफ़्तार किया तथा दोनो सेे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।। पुलिस ने बताया कि दोनो को कल न्यायालय के सम्मुख पेश किया जायेगा।