Friday 17/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में खटीमा रही चैंपियन

गदरपुर । शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मौर्य अकैडमी अमरपुरी गदरपुर के खेल मैदान में संपन्न हुई। जिसमें जिले से सभी ब्लॉकों से लगभग 1600 खिलाड़ियों ने प्रातिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के प्राथमिक स्कूल एवं जूनियर स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो वॉलीबॉल,फुटबॉल,क्रिकेट, ताइक्वांडो,बॉक्सिंग,बैडमिंटन, योगा आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । जिसमें सुलेख,अंत्याक्षरी, समूहगान,लोकनृत्य,एकांकी की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में खटीमा ब्लॉक का दबदबा रहा। सभी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कुल 282 अंकों के साथ खटीमा प्रथम रही और जिले की चैंपियनशिप का खिताब जीता। 260 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर सितारगंज ब्लाक तथा तृतीय स्थान पर रुद्रपुर ब्लॉक रहा। इस दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में मौर्य अकादमी के एमडी आनंद कुमार द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। खटीमा ब्लॉक को चैंपियनशिप की ट्रॉफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई। खंड शिक्षाधिकारी गदरपुर सावेद आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जो नैनीताल जिले में 15 अक्टूबर से आरंभ होगी। ब्लॉक खेल समन्वयक गदरपुर नूर आलम ने सभी का सहयोग देने पर धन्यवाद किया ।इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही,जिला खेल समन्वयक (मा0शि0) लक्ष्मण सिंह टाकुली,जिला खेल समन्वयक (प्रा0 शि0) राजेंद्र सिंह भाकुनी,दिनेश कुमार,गोविंद कुमार शर्मा , बीआरसी समन्वयक मोहनलाल,अमरजीत बजाज, विनोद पवार,संदीप कौर,रीता कोहली,कविता वर्मा,कुनैन जहां, आशा पांडे,ब्लॉक खेल समन्वयक खटीमा नीरज सक्सेना,ब्लॉक खेल समन्वयक बाजपुर डोरी लाल ,ब्लॉक खेल समन्वयक रुद्रपुर कैलाश वर्मा, ब्लॉक खेल समन्वयक सितारगंज निर्मल सरकार ,विनोद पवार,चंद्रिका प्रसाद,दिनेश उप्रेती,सुनील कुमार,चितांबर जोशी व कई शिक्षक और शिक्षिकाये उपस्थिति रही । उद्घोषक की भूमिका संजीव बुधौरी,धीरज पांडे और हरीश जी द्वारा निभाई गई।

इनसेट
प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं
(बालक वर्ग** )* -50 मीटर दौड़ अक्षय यादव, 100 मीटर दौड़- गोविंद कुमार, 200 मीटर दौड़- निशान, 400 मीटर दौड़- मो०शहजाद, लंबी कूद -प्रांजल कुमार,कबड्डी व खो खो में खटीमा विजेता रही।
प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)- 50 मीटर दौड़ में जानवी राना, 100 मीटर दौड़ में जानवी राना ,200 मीटर दौड़ में अदिति सिंह, 400 मीटर दौड़ में बबीता खोलिया, लंबी कूद में अंशिका यादव ,कबड्डी में खटीमा, खो- खो प्रतियोगिता में काशीपुर विजय रहा।
सब जूनियर वर्ग (बालक)- 4* 100 मीटर रिले दौड़ में सितारगंज प्रथम, 100 मीटर दौड़ पवन जोशी सितारगंज, 200 मी दौड़ सागर कुमार खटीमा, 400 मीटर दौड़ मिराज रुद्रपुर, 600 मीटर दौड़ मिराज रुद्रपुर, लंबी कूद धर्मेंद्र रुद्रपुर, गोला फेक शौर्य बिष्ट सितारगंज, ऊंची कूद धर्मेंद्र रुद्रपुर, चक्का फेंक में अर्शलान खटीमा प्रथम रहे, क्रिकेट प्रतियोगिता मे काशीपुर विजेता, वॉलीबॉल में सितारगंज , फुटबॉल प्रतियोगिता में सितारगंज प्रथम, खो-खो प्रतियोगिता में सितारगंज प्रथम , योगा प्रतियोगिता में काशीपुर प्रथम ,बैडमिंटन में सितारगंज प्रथम ,ताइक्वांडो में रुद्रपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सब जूनियर (बालिका वर्ग)- 100 मीटर दौड़ में जानकी कठायत प्रथम, 200 मीटर दौड़ में कृष्ण हालदार सितारगंज प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अंजलि सितारगंज प्रथम, 600 मीटर दौड़ में अंजलि सितारगंज प्रथम, गोला फेक में हरनूर कौर प्रथम, लंबी कूद में आराधना खटीमा प्रथम, ऊंची कूद में रानी राणा प्रथम, चक्का फेक में शादमानी खान काशीपुर प्रथम,4*100 रिले दौड़ में सितारगंज प्रथम,खो खो प्रतियोगिता में सितारगंज विजेता रुद्रपुर उपविजेता,योगा प्रतियोगिता में खटीमा प्रथम, ताइक्वांडो में भारती प्रथम, कबड्डी प्रतियोगिता में सितारगंज विजेता खटीमा उपविजेता, टीटी प्रतियोगिता में सितारगंज प्रथम, बास्केटबॉल में सितारगंज प्रथम, वॉलीबॉल में सितारगंज प्रथम स्थान प्राप्त किया ।