Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

अक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतना


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अक्षय तृतीया जैसे पारंपरिक अवसरों के दौरान बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए जनपद पौड़ी में प्रशासन ने समय रहते सख्त और संवेदनशील पहल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय के नेतृत्व में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को जागरूक,सशक्त और कानूनी रूप से सजग बनाना है। इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई,बाल कल्याण समिति एवं चाइल्डलाइन-1098 के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को श्रीनगर सहित जनपद के दो विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमें छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर बाल अधिकारों और कानूनों की जानकारी प्राप्त की। श्रीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता भट्ट ने बाल विवाह निषेध अधिनियम,पॉक्सो एक्ट 2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है,बल्कि यह कानूनन अपराध भी है,जिसके खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की जबरन शादी,शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में वे निडर होकर संबंधित अधिकारियों या चाइल्डलाइन-1098 हेल्पलाइन से संपर्क कर सकती है। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य कपिल रतूड़ी ने बच्चों के अधिकारों,बाल संरक्षण तंत्र और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है,जिससे समाज से इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है,जिसके तहत इस माह कुल छह विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं,बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग अभिभावक,शिक्षक और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मीना गैरोला,पैरालीगल वॉलंटियर्स पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय एवं सूरज कुमार सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। यह अभियान न केवल बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है,बल्कि समाज को भी यह संदेश दे रहा है कि अब बाल विवाह जैसी कुरीतियों के लिए कोई स्थान नहीं है,शिक्षा और जागरूकता ही एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य की कुंजी है।

Check Also
Close