Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में लोगों से मांगा समर्थन

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में लोगों से अपना मत एवं समर्थन मांगा है। कांग्रेस नेता भगतसिंह पुण्डीर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ ब्लाक के ताला उसाड़ा,सारी,सांकरी,मक्कू,परकण्डी,गडगू,देवर,खौड़िया,खुमेरा,त्यूड़ी सहित कई गांवों में पैदल भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में अपना समर्थन देने को कहा है। इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेता भगतसिंह पुण्डीर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ मंदिर को दिल्ली के बौराड़ी में शिलान्यास कर लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है,जिसे जनता केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में केदारनाथ मंदिर में सोना गायब कर पीतल में बदला जाना धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों को हल न करने के बजाय जनविरोधी काम कर रही है। भगतसिंह पुण्डीर ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक करवा कर दोषियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि जनता ने बद्रीनाथ उप चुनाव के बाद अब केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भी कांग्रेस को विजय बनाने की ठान ली है। इस अवसर पर भगतसिंह पुण्डीर,सेवानिवृत्त सूबेदार मनवर सिंह बजवाल,प्रकाश सिंह बजवाल,दौलत सिंह नेगी,जसवीर सिंह गवाड़ी,रमेश लाल,शक्ति प्रसाद,परमानंद आदि मौजूद रहे।