Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है–महाराज

ऊखीमठ/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन,लोक निर्माण,सिंचाई, पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाएं व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन,लोक निर्माण,सिंचाई,पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को भी केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में क्षेत्रीय जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने मदमहेश्वर घाटी के रासी,उनियाणा,राऊलैक,मनसूना सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्रीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मदमहेश्वर घाटी द्वितीय भगवान मदमहेश्वर,हिमालय में विराजमान मनणामाई व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली होने के कारण घाटी की विशिष्ट पहचान है तथा मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन,पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हो रहा है तथा प्रतिवर्ष चारधाम यात्रा में इजाफा हो रहा है। आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा के सफल संचालन के लिए यात्रा पर निर्भर हर वर्ग के सुझाव लिये जायेगे तथा स्थानीय सुझावों पर यात्रा संचालन की कार्य योजना तैयार की जायेगी। भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट महाराज ने मंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ऋर्षिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण हो जायेगा तथा कन्या कुमारी से लेकर कर्णप्रयाग तक का सफर सुगम होने से चार धाम यात्रा में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन से पूर्व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा मदमहेश्वर धाम व मनणामाई तीर्थ को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में होम स्टे योजना से दर्जनों युवा आत्मनिर्भर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद अन्य गांवों में भी हमारी सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने का प्रयास करेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता महाराज ने कहा कि मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में पुल का निर्माण आचार संहिता के बाद शीध्र किया जायेगा तथा मदमहेश्वर घाटी में फैली हर समस्या के निराकार की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार हर योजना का लाभ अन्तिम गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष मिथ्या प्रचार कर रही है। इससे कभी भी क्षेत्र का हित नहीं हो सकता है। इस मौके पर ग्रामीणों ने मनणामाई तीर्थ में मदानी नदी पर पुल निर्माण,राकेश्वरी मन्दिर में सभा मण्डप निर्माण,बुरुवा-मालदी मोटर मार्ग निर्माण,ऊखीमठ-मनसूना-अकतोली मोटर मार्ग को हाट मिक्स करने,मदमहेश्वर धाम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग तथा रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को दरकिनार करने की भी शिकायत की। इस अवसर पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्,प्रधान कुन्ती देवी,महावीर पंवार,कमलेन्द्र नेगी,प्रताप राणा,राजेश्वरी देवी,देवेन्द्र पंवार,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी,जगदीश लाल,गोविन्द पंवार,कुवर सिंह नेगी,भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,राकेश धिरवाण, संजय मनवाल,भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी,बीरेन्द्र असवाल,धीरेन्द्र थपलियाल,प्रकाश रावत,गजपाल बर्त्वाल,परमजीत,शिव सिंह नेगी,महावीर रावत,यशपाल पंवार,नीता देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।