Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद

बेस अस्पताल की अव्यवस्था के लिए श्रीनगर नागरिक मंच ने की स्वास्थ्य मंत्री और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग

श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल की अव्यवस्था के लिए श्रीनगर नागरिक मंच ने की स्वास्थ्य मंत्री और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग। नागरिक मंच ने बताया कि चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी,पौड़ी के साथ ही अस्थायी राजधानी गैरसैण की जनता के स्वास्थ्य की उम्मीदों का एकमात्र सहारा बेस चिकित्सालय श्रीकोट भी किस प्रकार मरणासन्न स्थिति में है यह आज देखा जा सकता है जिस दिन हॉस्पिटल में कोई नई मशीन लगाई जाती है तो उस दिन स्थानीय विधायक और स्वास्थय मंत्री राजयपाल को लेकर पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचते है पूरे मीडिया और शहर के होर्डिग्स में शोर मचाया जाता है लेकिन वावजूद उसके यह हॉस्पिटल रेफर सेंटर के लेबल के साथ हर रोज नीचे ही धसक रहा है। चार महीने से खराब डायलीसिस मशीन के टेक्नीशियन आकर चले जाते हैं लेकिन मशीन सही नहीं होती है मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से लोग नाराजगी व्यक्त करते हैं तब प्राचार्य इस्तीफे की धमकी देते हैं लेकिन इस्तीफा नहीं देते। टेक्नीशियन फिर आते है घूम कर चले जाते है मशीन फिर खराब हो जाती है लोग नाराजगी व्यक्त करते है और डॉक्टर ओपीडी बंदकर देते हैं न विभाग की नींद खुलती है न अस्पताल के जिम्मेदार प्रशासन की! यह अस्पताल क्या उद्घटान और विरोध प्रदर्शन का अखाडा बन गया है। मुख्यमंत्री इसी दौरान आते भी है तो जनता जनार्दन कभी मंत्री मुख्यमंत्री जिंदाबाद में मशगूल है नागरिक मंच श्रीनगर गढ़वाल मुख्यमंत्री से अविलम्ब अस्पताल में मशीन सही कराने की मांग करता है साथ ही अव्यवस्थाओं के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री और प्राचार्य से इस्तीफे की मांग करते हैं इस अवसर पर श्रीनगर नागरिक मंच से प्रभाकर बाबुलकर,डॉ.मुकेश सेमवाल,अनिल दत्त तिवारी,संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।