Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

रीजनल पार्टी ने की पीसीएस मुख्य परीक्षा का समय बढाने की मांग


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा मे कम से कम दो महीने अतिरिक्त समय बढाने की मांग करते हुए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पीसीएस का जो सिलेबस इस साल बदला है उस नए पाठ्यक्रम के अनुरूप परीक्षार्थियों को बेहद कम समय मिला हैं जबकि इस पाठ्यक्रम के अनुरूप यूपीएससी और उत्तर प्रदेश पीसीएस के लोग दो-तीन साल से तैयारी करते हैं। स्वाभाविक है कि यहां पर समानता नहीं बरती गई है ।
सेमवाल ने गिनाया कि नए पाठ्यक्रम में 19 विषय पढ़ने है जिसमें से ज्यादातर नए है जिसके लिए सामग्री जुटाना नाइट्स तैयार, फिर उन्हें बार बार पढ़ना ताकि उत्तर लिख सके और उत्तर लिखने का अभ्यास करना यह क्रिया तो साल भर का समय लेती है।
उत्तराखंड में एक तो पीसीएस हर साल होता नहीं, उसमें सीट भी सीमित है तो उत्तराखंड के युवा तो वैसे ही पीछे हो गए साल भर से अधिक वाले पाठ्यक्रम में मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे दो ढाई माह में करें! इस से युवाओं में अत्यधिक तनाव बढ़ गया है ।
सेमवाल ने कहा कि 27,28 अक्टूबर मे आरओ, एआरओ की मुख्य परीक्षा है। उसके बाद 16 nov को pcs मुख्य परीक्षा कैसे 14,15 दिन में दे सकते है !
शिव प्रसाद सेमवाल ने मुख्यमंत्री से न्यूनतम दो माह का समय अधिक बढ़ने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।