Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके परनारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल-गढ़वाल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर मंथन,गूंजेगी युवा विचारों की ताकतगढ़वाली सिनेमा में आस्था और संघर्ष की नई गूंज-बैमि शक की शूटिंग पौड़ी की वादियों में,संस्कृति और संवेदनाओं का अद्भुत संगमस्वच्छता से सेवा तक-श्रीनगर मंडल में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का भव्य समापन,अलकेश्वर घाट से गूंजा जनसेवा का संकल्पमुख्यमंत्री घोषणा और राज्य योजनाओं से सुदृढ़ हुई ग्रामीण कनेक्टिविटीबुलेट का शौक बना अपराध की वजह,नाबालिगों ने रची चोरी की वारदातडिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणनाजेसीज पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन

रूद्रपुर, 28 नवंबर, 2024/सू.वि.- राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता माह नवंबर के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र दरियानगर रूद्रपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा महिलाओं को दत्तक ग्रहण (कारा) से संबंधित जानकारी एवं छोटे एवं बड़े बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी, उन्होंने बताया कि यह सम्पूर्ण जानकारी टोल फ्री नं. 1800111311 पर संपर्क कर भी प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कारा के माध्यम से ही विधिक रूप से दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान चांदनी रावत द्वारा सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ तथा टोल फ्री नं. 1098 के संबंध में भी जानकारी दी गयी।

जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आंचल व कार्यकत्री कंचन सहित 50 महिलाएं उपस्थित थीं।

जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।