Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

टीएमयू की एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग का शुभारंभ

ख़ास बातें
क्रिकेट में बीएससी सेकेंड ईयर ने फोर्थ ईयर की टीम को 67 रन से दी मात
फुटबाल में बीएससी थर्ड ईयर की टीम ने फर्स्ट ईयर को 04-01 से हराया
कबड्डी में बीएससी थर्ड ईयर की टीम फर्स्ट ईयर को हराकर बनी विजेता
वालीबाल में फर्स्ट ईयर की टीम ने सेकेंड ईयर को चखाया हार का स्वाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर कॉलेज साइंस में तीन दिनी एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग- एपीएल का यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. वीके जैन ने बैटिंग करके प्रतियोगिता का विधिवत शंखनाद किया। बीएससी एग्रीकल्चर की सेकेंड ईयर और फोर्थ ईयर की टीमों के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में बीएससी सेकेंड ईयर की टीम 67 रन से विजेता रही। टॉस जीतकर बीएससी सेकेंड ईयर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 02 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। सेकेंड ईयर की ओर से बल्लेबाज हर्षवर्धन ने सर्वाधिक 104 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए फोर्थ ईयर की टीम निर्धारित ओवर में 06 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। फुटबाल के मुकाबले में बीएससी थर्ड ईयर की टीम ने बीएससी फर्स्ट ईयर की टीम को 04-01 से करारी मात दी। थर्ड ईयर की ओर से फेविन ने सर्वाधिक 03 गोल, जबकि गिरीदेव ने 01 गोल दागा। बीएससी थर्ड ईयर और फर्स्ट ईयर के बीच हुए कबड्डी के मुकाबले में बीएससी थर्ड ईयर की टीम विजेता रही। वालीबाल में बीएससी फर्स्ट ईयर की टीम ने बीएससी सेकेंड ईयर की टीम को हार का स्वाद चखाया।

वीसी प्रो. जैन ने कहा, एपीएल स्पोटर्स इवेंट्स से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क जैसे गुणों का भी विकास होता है। इससे पूर्व वीसी प्रो. वीके जैन का एग्रीकल्चर के डीन प्रो. प्रवीन कुमार जैन ने बुके देकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है, एपीएल में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, दौड़ आदि की प्रतियोगिताएं आउटडोर और इंडोर में हो रही हैं। एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन प्रो. पीके जैन ने कहा, खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी हैं। इस मौके पर खेल समन्वयक डॉ. निमित कुमार, सह-समन्वयक डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा के संग-संग एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।