Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

जखोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपणियां में 3 दिसंबर से पांडवलीला का होगा शुभारंभ

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड जखोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपणियां में आगामी 3 दिसंबर से पांडवलीला एवं नृत्य का शुभारंभ किया जाएगा। रविवार को पाण्डवलीला समिति की बैठक वयोवृद्ध भगत सिंह राणा की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रधान महावीर सिंह पंवार व सूर्जन सिंह राणा के संरक्षण में आयोजित की गयी,जिसमें पंद्रह दिनों तक पाण्डव लीला के दौरान महाभारतकालीन चक्र व्यूह,गैंडा वध,मोरु नारायण सहित जयद्रथ वध आदि तमाम आयोजनों पर नवयुवकों ने विस्तार से विचार विमर्श किया है। पांडव नृत्य कमेटी कपणियां के तत्वाधान में कपणियां पांडव चौक में अर्जून के पश्चा की राशि पर विद्वान पंडित आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल ने पंचांग देखकर 3 दिसंबर से पांडवलीला शुभारंभ का दिन निश्चित किया है। जिसमें पांडव नृत्य के दौरान भूमिया देवता घण्डियाल,नगदेव,भीम,नकुल,सहदेव,माता कुंती,द्रौपदी,हनुमान,नृसिंह,नागराजा समेत कई देव निशानों की पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद ही पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं पांडव लीला के दौरान गांव की धियाणियां भी पांडवों के दर्शनों को अपने मायके पहुंचती हैं। पाण्डवलीला समिति की बैठक में शूरवीर सिंह राणा,बीरेंद्र सिंह राणा,उम्मेद सिंह नेगी,आनन्द राणा,प्रताप नेगी,धूम सिंह भंडारी,अखिलेश भट्ट,प्रकाश राणा,दीपक राणा,जयप्रकाश,त्रिलोक नेगी,महावीर सिंह रावत,पुष्कर सिंह रावत,बलवीर पंवार,प्रेम सिंह नेगी,जयदीप पंवार,प्रदीप उर्फ बबलू राणा,शिशपाल नेगी,राघव नेगी,जसपाल सिंह नेगी,गम्भीर सिंह कैंतुरा,बीरेंद्र सिंह राणा लाइनमैन,शंकर नेगी,संतोष नेगी,हरीश रावत,सचिन रावत सहित कई नवयुवक मौजूद थे।