Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट

महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है पौड़ी पुलिस

श्रीनगर गढ़वाल। युवती पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पौड़ी पुलिस ने चन्द घंटो मे किया गिरफ्तार दिनांक 23.12.24 को वादी रघुवीर सिह,निवासी-उखीमठ,रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली श्रीनगर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पुत्री स्नेहा जो श्रीनगर मे बीएससी की छात्रा है,उसके साथ अनीष सिह द्वारा जान से मारने की नीयत से किसी वस्तु से प्रहार करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर तत्काल बनाम अनीष सिंह पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला महिला पर जानलेवा हमले से सम्बन्धित होने के कारण इसकी गंम्भीरता को देखते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों का संकलन करवाते हुए घटना मे संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच पड़ताल कर इस घटना को अंजाम देने वाले युवक अनीष सिह,निवासी-ग्राम गैड,उखीमठ,जनपद-रुद्रप्रयाग को 24 घंटे के अंदर की श्रीनगर में श्रीकोट से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।