Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आजादनगर सुनहरा प्रवास

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मंडल के वार्ड नंबर 2, आजादनगर सुनहरा स्थित बूथ संख्या 101 व 102 का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक शुक्ला ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और बताया कि कैसे ये योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से जाना, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाएं ज़मीन पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ समिति की बैठक आयोजित की। शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है, जिससे गरीबों को उनका अधिकार मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गरीबों को पक्का मकान, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित अनेक लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।” प्रवास के दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में पार्टी का ध्वज लेकर पदयात्रा निकाली और जनसंपर्क किया। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “भाजपा की सरकार में आज वह कार्य भी संभव हुए हैं जो आजादी के बाद केवल कल्पना मात्र थे।” पूर्व विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद कर रहा है ताकि शासन की योजनाओं के प्रभाव की सही जानकारी मिल सके और जरूरतमंदों को और अधिक प्रभावी सहायता दी जा सके।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, नितिन चरण वाल्मीकि, विनोद कोली, बूथ अध्यक्ष उत्तम मजूमदार, रमन कोली, सचिन कुमार वाल्मीकि, संजीव खन्ना, प्रदीप पुजारा,अमर मजूमदार, हीरा सरकार, विवेक कुमार, गुलशन कुमार राजककुमार कोली, उत्तम मजूमदार, दीपांकर विश्वास, अमित राय, नील रतन विश्वास, पंकज राय, नवीन बैरागी, हर्षित हालदार, दीपक पात्रा, रेनू बिस्वास, कल्याणी सरकार, अंजलि, दीप्ति मंडल, कृष्ण विश्वास, मोना, काली विश्वास, नाजिम मलिक, जावेद मलिक, विजय यादव, बिपुल पात्र, सुदर्शन विश्वास, रितिक कश्यप समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।