Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

चारधाम यात्रा तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश

श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए श्रीनगर क्षेत्र में यात्रा मार्ग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई,सुरक्षा,पेयजल,बिजली और पार्किंग व्यवस्थाओं को बेहतर करने के सख़्त निर्देश दिए। गुरुवार को जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर कीर्तिनगर के समीप पुलिस चौकी और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सड़क किनारे सफाई,गड्ढों को भरने और पर्यटकों की सुविधा हेतु पुलिस चौकी को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनआईटी मैदान,आवास विकास मैदान पार्किंग और पॉलिटेक्निक परिसर में बनाए गए ट्रांजिट कैम्प का निरीक्षण किया। डीएम ने इन स्थलों पर पेयजल,विद्युत आपूर्ति और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एनआईटी पार्किंग में हेल्प डेस्क,आपातकालीन सेवाएं,मेडिकल किट और एम्बुलेंस की व्यवस्था पुख़्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईटी पार्किंग और आवास विकास पार्किंग में कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। उन्होंने आवास विकास पार्किंग में पुलिस बूथ की स्थापना और रात्रिकालीन रोशनी के लिए फ्लड लाइट्स लगाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को आवास विकास मैदान में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन कराने और नगर निगम को सफाई अभियान तेज करने को कहा। उन्होंने यात्रा मार्गों पर नोडल अधिकारी तैनात करने,रुकने वाले स्थानों पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने फरासू हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए यातायात मार्ग को दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कलियासौड़ में बनाए गए पोर्टेबल केबिन का निरीक्षण किया और यहां आपदा,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिरोबगड़ मार्ग बाधित होने की स्थिति में यह स्थान स्ट्रेटजिक प्वाइंट की तरह कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने पोर्टेबल केबिन के बाहर के स्थान को वाहन पार्किंग के लिए समतलीकरण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी भी जताई। साथ ही उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा,सीओ पुलिस अनुज कुमार,अधिशासी अभियंता एनएच राजबीर चौहान,कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी,सहायक अभियंता कृष्ण कांत,तहसीलदार धीरज राणा,नायब तहसीलदार दीपक भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।