Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

सावन माह में पोस्ट ऑफिस से घर बैठे मंगवाए गंगाजल, साथ ही पोस्ट ऑफिस पर बिक्री हेतू काउंटर से मिलेगा गंगाजल

हरिद्वार /नैनीताल – सावन के पवित्र महीने में अब आप अगर हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं तो आप हरिद्वार के पवित्र गंगाजल से शिवजी भगवान का अभिषेक कर सकते हैं,अब नैनीताल जिले में हर पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन घर बैठे या फिर पोस्ट ऑफिस पर जाकर आप खरीद सकते हैं गंगाजल और कर सकते हैं शंकर भगवान को अभिषेक।ज्ञात रहे कि हिंदू धर्म में पुराने समय से ही सावन के पवित्र महीने की अलग विशेषता है,हिंदू धर्म में सावन के महीने में कई लोग पैदल यात्रा कर गंगाजल भरकर शिवजी भगवान को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल भरकर अपने-अपने क्षेत्र में आते हैं,व हरिद्वार का पवित्र गंगाजल लाकर शिवजी भगवान को जलाभिषेक करते हैं, हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र महीना माना गया है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस समय भगवान शिव को बेलपत्र, गंगाजल आदि अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
कई लोग पैदल यात्रा कर हरिद्वार से गंगाजल लाकर शंकर भगवान को जलाभिषेक करते हैं पर हर कोई हरिद्वार या अन्य जगह से गंगाजल भरकर नहीं ला पाता तो अब ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है सावन के महीने में वह घर बैठे पवित्र गंगाजल पोस्ट ऑफिस के जरिए ऑनलाइन मंगवाकर शंकर भगवान को जलाभिषेक कर सकते हैं। पोस्टऑफिस द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है।जिसमे पोस्ट आफिस की साइट (india post)में जाकर आप गंगाजल को ऑनलाइन मंगवा सकते है,व दूसरा तरीका आप अपने क्षेत्र के पोस्टमेन को अपना एड्रेस देकर भी घर बैठे मंगवा सकते है। बता दें कि आज तक आपने डाकघर का उपयोग आमतौर पर मनीआर्डर, सेविंग अकाउंट, आरडी आदि जैसी सुविधाओं का लाभ लेने के किया देखा होगा। लेकिन बीते कई सालों से डाकघर लोगों को गंगाजल उपलब्ध करवा रहा है।वही पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर जीएस गंगोला ने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे गंगाजल इंडिया पोस्ट की साइट पर जाकर ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं,उन्होंने कहा कि उसके साथ ही पोस्ट ऑफिस में आकर भी वह गंगाजल खरीद सकते हैं,गंगोला ने बताया कि 250ml गंगाजल की बोतल ₹30 में उपलब्ध है।
वही गंगाजल खरीदने पोस्ट ऑफिस में आए जितेंद्र कुमार कहते हैं कि यह बहुत बढ़िया हो गया कि सावन के पवित्र महीने में वह शंकर भगवान को पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर पाएंगे, क्योंकि उन्हें हरिद्वार जाने का समय नहीं लग पा रहा था,वही गंगाजल खरीदने पोस्ट ऑफिस में आये गुलशन महाराज कहते हैं कि यह बहुत अच्छी सुविधा पोस्ट ऑफिस द्वारा की गई है कि अब वह सावन में घर बैठे गंगाजल मंगवा सकते हैं।