Monday 24/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचालमढ़ी चौरास में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों को दिए आत्मनिर्भर बनने के मंत्रईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर श्रीनगर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-मुस्लिम समाज ने किया मानव सेवा का आह्वानसमाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितन्याय की राह हुई आसान-जमणाखाल में ग्रामीणों के लिए खुला विधिक सेवा केंद्र
राज्य

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू: नोटिफिकेशन जारी; गैर मुस्लिम PAK, बांग्ला और अफगान शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

केंद्र सरकार ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

नागरिकता संशोधन कानून की 3 बड़ी बातें…

1. किसे मिलेगी नागरिकता: 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इन तीन देशों के लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

2. भारतीय नागरिकों पर क्या असर: भारतीय नागरिकों से CAA का कोई सरोकार नहीं है। संविधान के तहत भारतीयों को नागरिकता का अधिकार है। CAA या कोई कानून इसे नहीं छीन सकता।

3. आवेदन कैसे कर सकेंगे: आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदक को बताना होगा कि वे भारत कब आए। पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी आवेदन कर पाएंगे। इसके तहत भारत में रहने की अवधि 5 साल से अधिक रखी गई है। बाकी विदेशियों (मुस्लिम) के लिए यह अवधि 11 साल से अधिक है।

Check Also
Close