Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
राज्य

डी पी एस ने किया अभिभावकों के लिए इफेक्टिव पेरेंटिंग कार्यशाला का आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर द्वारा अभिभावकों के लिए इफेक्टिव पेरेंटिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उ‌द्देश्य अभिभावक किस प्रकार अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरणात्मक तरीके से उन्हें आगे बढ़‌ने को प्रेरित कर सकते हैं था। कार्यशाला में मुख्य अतिथि और कार्यशाला अनुदेशक के रुप में श्री राजेश अग्रवाल, सस्थापक रि-बिर्थ अकादमी उपस्थित थे। जिन्होंने बड़े ही सुन्दर और रोचक तरीके से अपने विषय को अभिभावकों के समक्ष रखा। इस अवसर पर विधालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने श्री अग्रवाल का विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा एक विधुर्वीय प्रक्रिया का है जिसमें एक ध्रुव पर विधालय है और दूसरे ध्रुव पर अभिभावक है और दोनों मिलकर छात्र के सवर्णिम भविष्य की नींव तैयार कर सकते हैं। श्री ग्रोवर ने कहा कि हम सदैव अपने अभिभावकों के लिए समर्पित हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करवाते रहेंगे ताकि अभिभावकों का उचित मार्गदर्शन हो सके।

Check Also
Close