Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

आपदा प्रबंधन पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ली बैठक यह दिए निर्देश

रूद्रपुर -(एम सलीम खान ब्यूरो) आपदा प्रबंधन पूर्व तैयारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि वर्षाकाल में जनपद के कई क्षेत्रों में जलाशयो व नदियों के रास्ता बदलने से जलभराव, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसलिए जलाशयों व नदियों की ड्रेजिंग (डी-सिल्टिंग) आवश्यक है। उन्होने हरिपुरा, बैगुल, तुमड़िया, धौरा व शारदा जलाशयों का डी-सिल्टिंग किया जाना है इस हेतु उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता सिंचाई, उप निदेशक खनन, उप प्रभागीय वनाधिकारी व तहसीलदार की समिति गठित करते हुए जलाशयों में सिल्ट का सर्वे मूल्यांकन करते हुए 10 दिन में रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित ने बताया कि हरिपुरा जलाशय व बौर जलाशय की जल संचय क्षमता सिल्ट के कारण आधी रह गयी है। हरिपुरा व बौर जलाशय एक साथ जुड़े हुए है। हरिपुरा जलाशय में पानी पहाड़ो की ओर से आता है इसलिए सिल्ट हरिपुरा जलाशय में जमा हो जाती है। क्योकि बौर जलाशय, हरिपुरा जलाशय के डाउन स्टीम मेे है इसलिए उसमे सिल्ट कम आता है। उन्होने कहा कि हरिपुरा जलाशय की डी-सिल्टिंग कराना अतिआवश्यक है। इसी तरह तुमड़िया जलाशय की भी डी सिल्टिंग आवश्यक है। जिस पर जिलाधिकारी ने आपदा न्यूनीकरण पूर्व कार्य हेतु जलाशयों की डी-सिल्टिंग कार्य अतिआवश्यक है, इसलिए सर्वे कर 10 दिन के अन्दर आख्या प्रस्तुत करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ओसी खनन मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी रविन्द्र जुआठा, उप निदेशक खनन अमित गौरव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जूड़े थे।

Check Also
Close