Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा के घर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) आम निकाय चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेसी खेमे में बगावती सुर अपने पूरे शबाब पर है और कांग्रेस इस करारी हार को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रही है, और इस हार को लेकर कांग्रेसी नेता जिला के मुखिया हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलने की सटीक रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं, हमारे विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा की हार के बाद कांग्रेस के जमीनी स्तर के तजुर्बेकार नेता एक मंच पर आकर दोनों बड़े औंधे पर जमें मठाधीशों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के मुड़ में नजर आ रहे हैं कांग्रेस को चहारदीवारी से आजाद करने को मोहन लाल खेड़ा के साथ पुराने कांग्रेसी साथी बन गये है कांग्रेस में पदों पर पदासीनो ने इन आम चुनावों में भी जयचंद की भूमिका निभाई थी जिसके पुख्ता सबूत कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा के पास मौजूद हैं और जिला और नगर इकाइयों के मीर जाफरो ने कांग्रेस की हालात बदलने में कोई अहम भूमिका नहीं निभाई और अब वो चाहा कर भी कांग्रेस के हालात बदलने में कुछ कर भी नहीं सकते हैं, सिर्फ अपने को साबित करने को बीजेपी से हाथ मिलाकर कांग्रेस के किले की बुनियादों को खोखला करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के एजेंट आखिर किसके इशारे पर मोहर लाल खेड़ा को वोट न देने की बात कर रहे हैं यह एक बड़ा सवाल आज भी मुंह फडे खड़ा हुआ है महानगर अध्यक्ष अपने ऐजटो की धन वसूली पर आज भी चुप्पी साधे हुए हैं और उन्होंने खामोशी इख्तियार कर ली है जबकि सारे सबूत होने के बावजूद भी महानगर अध्यक्ष कसमें खाने और खिलवाने की बात कह कर इस मामले को टाल रहे हैं, इस मामले से जुड़े पुख्ता सबूत की अनदेखी या फिर एक सोची-समझी साज़िश है यह भी खुद में बड़ा सवाल है, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के संरक्षक के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाएं जा रहे हैं क्या कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इशारे पर महानगर के कथित पदाधिकारियों ने मोहन लाल खेड़ा के अंदरुनी तौर पर साज़िश से कांग्रेसियों ने नक़ाब को उठा दिया है, मोहन लाल खेड़ा के निजी आवास पर हुई बैठक में जिला और महानगर अध्यक्ष की कारगुजारियों के विरुद्ध कांग्रेसियों का आक्रोश दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है जो कांग्रेस के लिए बेहद गंभीर है मोहन लाल खेड़ा के निवास पर हुई इस गोपनीय बैठक में सूत्रों को पुष्ट करके खबर देर शाम तक विस्तार से पढ़िए,हम इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

Check Also
Close