Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
Haldwaniउत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी ने हल्द्वानी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को बताईं समस्याएं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को भीमताल विधानसभा की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु, भीमताल विधानसभा के सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह बर्गली ने शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें भीमताल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की कमी दूर करने, पीएमश्री राइंका पतलोट से राजनैतिक साजिशन निलंबित हुए शिक्षक हेमंत कुमार जोशी को ससम्मान विद्यालय भेजने, ओखलकांडा में खून की जांच तथा एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने, सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में चिकित्सा उपकरणों को सही करने विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त करने चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तत्काल मौके पर ही शिक्षा-स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखित आदेश देने जैसी मांगें उठाई गई हैं। पनेरु ने ज्ञापन में सुशीला तिवारी अस्पताल में वर्षों से कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने एवं उनके स्थायीकरण के लिए सकारात्मक निर्णय लेने को कहा। शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री रावत ने समस्याओं का शीध्र निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close