Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Haldwaniउत्तराखंड

गुरु तेग बहादुर की वीरता का बखान, गुरुद्वारा श्री गुरुनानकपुरा में हुआ धार्मिक कार्यक्रम

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

आगामी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित हल्द्वानी गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा में सहज पाठ आरम्भ हुआ। इस इस उपलक्ष्य पर सजाए गए विशेष दीवान कीर्तन समागम में संगत  निहाल हुई। सिख यूथ के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन समागम में विशेष रूप से जालंधर से पहुंचे पंथ के महान प्रचारक व कथावाचक ज्ञानी दलजीत सिंह व जगजीत सिंह बाबहियां ने संगत को कथा और कीर्तन से निहाल कर दिया। उन्होंने बताया कि
श्री गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के नौवें गुरु थे। वह एक महान संत, वीर और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपने जीवन में धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए काम किया। गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी शिक्षा में प्रेम, सहिष्णुता, और सेवा के मूल्यों पर जोर दिया गया है। श्री गुरु तेग बहादुर की विरासत आज भी सिख समुदाय और विश्वभर के लोगों को प्रेरित करती है। अंत में जगत कल्याण की अरदास भी की गई व विशाल लंगर भी संगत ने छका। इस दौरान सिख यूथ सदस्य रमन साहनी,  संप्रीत अजमानी, बन्नी चंडोक, करन विज, मनलीन कोहली, अमन आनंद, हाशमीत बिंद्रा,  प्रिंस गुजराल, पवन सेठी, करनमीत सेठी, जसबीर सिंह गोल्डी  हरजीत सिंह चड्ढा, कवलदीप आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close