Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के जताएं आसार,-10 अप्रैल को बारिश की जताई संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए गए हैं। इसके चलते नौ-10 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर बारिश तो मैदानी इलाके में बादल छाए रहेंगे।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन बाद उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

तराई में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। इसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में औसत तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना जताया गया था। अभी पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हो चले हैं। दोपहर में तेज धूप से लोग अब बचते दिखाई दे रहे हैं। इधरएक बार फिर मौसम करवट ले रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो सात-आठ अप्रैल से बादलों का आसमान में मंडराना शुरू हो जाएगा। 09-10 को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान मैदानी इलाके में कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान रफ्तार पकड़ेगा और गर्मी लू के थपेड़े चलेंगे। इससे जिले के अधिकतम तापमान के 39-40 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में बीते रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम भी मौसम सामान्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close