Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में 9 और 10 अप्रैल को आंधी की चेतावनी,आईएमडी ने पांच दिनों तक राज्य के सभी जिलों में जताया बारिश का अनुमान

मौसम के तेवर तीखे हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से उत्तराखंड में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी, यूएस नगर, हरिद्वार आदि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है।

लोग एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल कर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, राज्य के पर्वतीय इलाकों में दिन में तेज धूप मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा रही है। बारिश न होने से पहाड़ों में नदियों का जलस्तर तेजी से गिर रहा है, जो चिंता का कारण बन गया है। आईएमडी ने कल यानी मंगलवार से 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

लगातार पांच दिन बारिश होने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि फसलों को भी संजीवनी मिलेगी। 9 और 10 अप्रैल को आंधी की चेतावनी आईएमडी ने कल से अगले पांच दिनों तक राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक कल राज्य के सभी जिलों के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। इसलिए आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतें। आईएमडी ने 9 और 10 अप्रैल को बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 9 और 10 अप्रैल को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, यूएस नगर और हरिद्वार जिलों में तेज आंधी आने की संभावना है। इन दो दिनों में सभी जिलों के लिए बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही तापमान में भी वृद्धि रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close