Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज,मौसम विभाग के आज प्रदेश में येलो अलर्ट किया जारी

प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, अभी ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा नहीं हुई।

जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

🌸यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

🌸बादलों और धूप की आंख-मिचौनी

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी होती रही, लेकिन देर रात तक भी वर्षा नहीं हुई। दोपहर में उमस ने भी परेशान किया और पारे में वृद्धि दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

🌸प्रदेश में बदला रह सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप और बादल का रहा और सामान्य रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close