Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में मौसम पर अलर्ट किया जारी,21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में 20 अप्रैल को मौसम पर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इसी के साथ ही, उत्तराखंड के मैदानी शहरों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 22.5 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही शाम के समय कुछ देर के लिए बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही।

नैनीताल में छाए बादल और धुंध

नैनीताल में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल और धुंध छाई हुई है| इसके साथ ही बादलों के बीच धूप भी खिली रही है जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है। बीते दिनों जहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिली।

वहीं अब धूप के चलते दोपहर में काफी गर्मी महसूस हो रही है और तापमान में भी कुछ बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

🌸हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

हरिद्वार में मौसम का मिजाज बदल गया। रात को तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास बढ़ गया। शाम तक चटक धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन में लोग धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बीच सड़कों पर आवाजाही करते नजर आए। वहीं पूरा दिन धूप निकलने के कारण शाम के समय गर्मी बढ़ गई। साथ ही रात के समय भी लोग गर्मी से बेहाल रहे।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close