Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update :उत्तराखंड के चार पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना,पहाड़ों में बारिश, मैदानों में बढ़ा तापमान

उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। तपती गर्मी से लोगों को कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है। लेकिन, दो से तीन दिनों के बाद लोगों को फिर से चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तराखंड के कई शहरों विशेषकर मैदानी शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पिछले तीन से चार दिनों में मैदानी और पहाड़ी जिलों में बारिश के बाद मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है।

हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश आदि शहरों में दिन और रात के तापमान में कमी होने की वजह से लोगों को तपती और उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली थी।

🌸21 अप्रैल से अगले दो दिन यह है उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड मे 21 अप्रैल से अगले दो दिन तक कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड के चार पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में 21 और 21 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार है।

दो दिन हल्की बारिश के बाद मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा हो सकता है। बताया कि बारिश के बाद पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

हालांकि, राहत की बात यह भी है कि बारिश या फिर ओलावृष्टि पर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर आ चुके हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया है।

🌸पहाड़ों में बारिश, मैदानों में बढ़ा तापमान

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हुई। पुरोला में 15, सांकरी में तीन, देवप्रयाग में तीन, बद्रीनाथ में दो और गंगोत्री में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे यहां पर तापमान कम हो गया। उधर, दून, हरिद्वार, यूएस नगर में धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोतरी हुई। दून में सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close