Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में फिर बारिश के आसार, इन जिलों में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बारिश की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का महीना जहां एक तरफ गर्मी का अहसास करा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तराखंड के कई जिलों में हाल ही में हुई बारिश, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर बादल मंडराने को तैयार हैं।

वहीं, हिमाचल में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

🌸उत्तराखंड में फिर बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 24 अप्रैल से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

🌸24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

🌸25 अप्रैल को इसमें रुद्रप्रयाग और बागेश्वर भी जुड़ सकते हैं।

🌸26 अप्रैल को अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल सहित कई अन्य पर्वतीय जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

🌸27 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में फिर से वर्षा हो सकती है।

इस बीच, मैदानी इलाकों में चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान तेजी से बढ़ा है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है।

🌸हिमाचल में भी अलर्ट मोड पर मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 24 से 26 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

🌸25 व 26 अप्रैल को मंडी और शिमला में भी हल्की बारिश हो सकती है।

27 अप्रैल से लेकर पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। सिरमौर के पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

🌸जंगलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी बारिश

गौर करने वाली बात यह है कि इस साल अप्रैल में हुई नियमित बारिश ने जंगलों को बड़ी राहत दी है। जहां पिछले वर्ष इसी महीने में 300 से ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई थीं, वहीं इस बार ऐसे मामलों में भारी गिरावट आई है। यदि मई में भी मौसम मेहरबान रहा, तो वनाग्नि जैसी आपदाओं से राज्य को बड़ी राहत मिल सकती है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close