Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने ऐरावत गुफा को नए पर्यटन स्थल के रूम में विकसित करने की संभावनाएं देखी। उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग की अधिशाषी अभियंता  को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस स्थल को विकसित किए जाने हेतु कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गुफा तक पहुंच मार्ग, स्थल में सौंदर्यीकरण के कार्य तथा ध्यान स्थलों के लिए डिजाइन तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से जागेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा तथा क्षेत्रवासियों की आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जागेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों को विकसित किए जाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर्यटन की नई नई संभावनाएं तलाशी जाएं, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जटा गंगा के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुधारात्मक कार्य किए जाने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थल को भी अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। जागेश्वर से जटा गंगा के उद्गम श्रोत तक ट्रैक के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसको अच्छे इको ट्रैक के रूप में संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस ट्रैक पर ट्रैकिंग भी की तथा इस ट्रैक की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, ईई लोक निर्माण विभाग ऋचा भट्ट, तहसीलदार /कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close