Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarSportsTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप,मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। रुड़की समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

वहीं, गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने व हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है।

देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने से तापमान चढ़ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। खासकर रुड़की, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, कोटद्वार आदि क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

🌸तीन दिन से तापमान 37 डिग्री से अधिक

वहीं, दून में भी लगातार तीन दिन से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में दिन में गर्मी बेहाल कर रही है। साथ ही सुबह-शाम भी मौसम में गर्माहट आ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। सुबह-शाम मौसम सुहावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close