Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट,अगले कुछ दिन पहाड़ों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदला और चोटियों पर हल्का हिमपात व निचले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में शाम को धूलभरी आंधी चली।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

🌸दोपहर तक भीषण गर्मी

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। जिससे दोपहर तक भीषण गर्मी का आलम रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडराते रहे। शाम को घने बादलों ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में डेरा डाल लिया। जिसके बाद केदारनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ।

वहीं, बदरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारों का दौर चला। दून में शाम को अंधड़ चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। साथ ही कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। मौसम बदलने से तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। अगले कुछ दिन पहाड़ों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close