Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी,मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी की गई जारी

उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी है। देहरादून-मसूरी समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें पड़ीं। जबकि, केदारनाथ समेत चारों धाम में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही।

बीते दो दिन से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है।

🌸तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

🌸चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी

शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह तीव्र वर्षा के दौर शुरू हुए। जो कि रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहे। हालांकि, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत चारों धामों में दिनभर आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। जबकि, बीती रात चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में ठिठुरन बनी है।

शुक्रवार को दून में झमाझम वर्षा होने से पारे ने भी गोता लगा लिया। दून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। उधर, कुमाऊं में भी ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में झमाझम वर्षा हुई। पिथौरागढ़ में तीव्र बौछारों ने दुश्वारियां बढ़ा दीं।

यहां नैनी गांव में बीती रात कई घरों में वर्षा का पानी व मलबा घुस आया। वहीं कनालीचीना क्षेत्र में स्थित ध्वज मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालु भी तीव्र वर्षा के कारण रास्ते में फंस गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं। पहाड़ से मैदान तक बादलों के छाये रहने और वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम बादल बारिश का रहा तापमान में भी गिरावट रही अल्मोड़ा में अगले दो दिन वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close