Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेशभर में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जनपदों बादल छाये रहने की संभावना

प्रदेशभर के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में वर्षा होने से ठिठुरन एकाएक बढ़ गई है। वहीं, समूचे कुमाऊं मंडल में वर्षा हो रही है, हालांकि आदि कैलाश यात्रा सुचारू है।

पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बदला हुआ रहेगा। सभी जनपदों बादल छाये रहने की संभावना है।

कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने, ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा होने की भी संभावना है। सात एवं आठ मई को उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलते और ओलावृष्टि होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

🌸कुमाऊं मंडल में रुक-रुककर हो रही वर्षा

वहीं सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, जनपदों के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की गर्जन के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं-कहीं वर्षा भी हुई। कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में रविवार रात से रुक रूककर वर्षा हो रही है।

सोमवार को पहाड़ी जिलों के कुछ क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक हल्की धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद चार बजे से काले बादल छाए और कुछ समय बाद तेज हवाओं के झोंकों के साथ वर्षा हुई। इस दौरान केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गोपेश्वर, चमोली, देहरादून, डोईवाला व टिहरी आदि क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

🌸देहरादून में दोपहर बाद तेज वर्षा से तापमान गिरा

दोपहर बाद करीब चार बजे से दून के कई क्षेत्रों और मसूरी में करीब आधे घंटे जमकर वर्षा हुई। इस दौरान गढ़ीकैंट, प्रेमनगर, बिधोली, मालदेवता, रायपुर, मसूरी रोड, जाखन, आशारोड़ी आदि क्षेत्र में दो से चार मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 31.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दून में पिछले 12 घंटे में 7.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां 2.2 मिमी वर्षा हुई। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। टिहरी में शाम आठ बजे तक 1.8 मिमी वर्षा हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक भी वर्षा जारी है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से हीं मौसम धूप बादल का रहा और तापमान में भी गिरावट रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम धूप बादल का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close