Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

“तड़पता रहा हाथी… सोता रहा वन विभाग!”लोकेशन गदरपुर क्षेत्र के पीपलपारा रेंजरिपोर्टर महेंद्र पाल सिंह उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर में वन विभाग और रेलवे की लापरवाही ने एक मासूम जानवर की जान पर बना दिया बड़ा संकट।

उधम सिंह नगर जनपद के पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही हाथी पास में बने एक गड्ढे में जा गिरा, जो दलदल में बदल चुका था।

हैरानी की बात यह है कि हाथी पिछले 15 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसा तड़पता रहा… लेकिन वन विभाग उसे बाहर निकालने में नाकाम साबित हुआ। रेस्क्यू टीम और मशीनें मौके पर पहुंचीं, कोशिशें भी की गईं, लेकिन हाथी को निकालने में विभाग पूरी तरह से फेल रहा।

सबसे बड़ा सवाल रेलवे विभाग पर भी उठ रहा है।
रेलवे ने पहले दावा किया था कि जंगल से गुजर रही इस रेलवे लाइन पर सेंसर लगाए गए हैं— जो ट्रैक पर किसी भी जानवर की हलचल को पकड़कर ट्रेन को तुरंत रोक देंगे।
लेकिन हकीकत इसके उलट सामने आई।
ना सेंसर काम कर रहे थे… ना ही कोई अलर्ट मिला।
नतीजा— एक और बड़ा हादसा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर रेलवे और वन विभाग समय से सक्रिय होते, तो हाथी को घंटों तड़पना न पड़ता।

Check Also
Close