Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में खिर्सू क्षेत्र में आयोजित हुआ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विकास खंड खिर्सू के आसपास के हरे-भरे जंगलों में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 40 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सुबह की सुनहरी धूप और जंगल की हरियाली के बीच बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बर्ड प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान,उनकी आवाज,उड़ान की शैली और पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियां पायी जाती हैं,जिनमें कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिज्ञासा और संवेदनशीलता विकसित करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों ने जंगल में दिखने वाले बुलबुल,टिटहरी,ड्रोंगो,नीलकंठ और कठफोड़वा जैसे पक्षियों को देखकर काफी उत्साह व्यक्त किया। स्कूली बच्चों ने दूरबीन की मदद से पक्षियों की पहचान भी की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियां बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खिर्सू क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता,स्वच्छ वातावरण और पक्षी विविधता के लिए जाना जाता है। पर्यटन विभाग का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग आगे चलकर खिर्सू व आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से बर्ड वॉचिंग,ट्रैकिंग और नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित करेगा,ताकि विद्यार्थी और पर्यटक दोनों ही उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को करीब से समझ सकें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,गढ़वाल मंडल विकास निगम के मैनेजर राय चंद,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद डबराल,प्रशासनिक अधिकारी पर्यटन विमल सहित प्रीतम सिंह नेगी,रितेश,जमन व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Check Also
Close