Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्ड

जेसीज ने लहराया सफलता का परचम जेसीज का राष्ट्रीय स्तर की समूहगान प्रतियोगिता के लिए चयन

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के लिए बहुत गर्व का विषय है कि भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की समूह गायन प्रतियोगिता में जेसीज के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के द्वारा हिन्दी गीत, संस्कृत गीत तथा लोकगीत सहित तीन श्रेणियों में प्रतिभाग किया गया जिसमें अपनी अद्वितीय गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हिंदी एवं संस्कृत गायन में प्रथम स्थान तथा लोकगीत गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जहाँ वे अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 9 नवम्बर को मुरादाबाद में आयोजित की गई थी। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने शाखा स्तरीय एवं प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर मध्य क्षेत्र की सहभागिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था। इस प्रतियोगिता में आगरा, ऊधमसिंहनगर, रुड़की, पीलीभीत, रामपुर एवं देहरादून सहित 7 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से आयी टीमों से कठिन प्रतिस्पर्धा करते हुए प्रथम स्थान सुनिश्चित किया, जो उनके सतत अभ्यास एवं समर्पण का प्रमाण है। चयनित विद्यार्थी आगामी 14 दिसम्बर को ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, निदेशक श्री सुधांशु पन्त, प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा, समस्त अनुभाग प्रमुखों तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर समस्त अभिभावकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

Check Also
Close