Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

ट्रांजिट थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट थाना क्षेत्र में परशुराम चौक पर हाल ही में की गई अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान अवैध शराब की उपस्थिति सामने आई थी, जिसे लेकर जनमानस में चिंता व्यक्त की गई थी।

जनभावना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग द्वारा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ स्थलों एवं व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर अवैध शराब के विरुद्ध रणनीतिक कार्रवाई किए जाने की नीति बनाई गई है।
आज दिनांक 11/11/2025 को आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशन में सोनू सिंह आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में जनपदीय परिवर्तन दल व क्षेत्र एक रुद्रपुर की एक दबिश टीम बनाई गई । टीम द्वारा ट्रांजिट थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

🔍 कार्रवाई का विवरण:

  1. ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हरीश थापा उर्फ कांचा नामक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर उसके अड्डे को चिन्हित कर जी ब्लॉक, परशुराम चौक, ट्रांजिट कैंप स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी की गई। मौके से 350 पाउच (धारिता 500ml) और 100 पाउच (धारिता 250ml) की अवैध कच्ची शराब टीम द्वारा बरामद की गई। मौके से अभियुक्त निर्मल पुत्र मन बहादुर, निवासी वार्ड नंबर 3, जी ब्लॉक, परशुराम चौक, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया।
  2. कल के प्रकरण में जिन व्यक्तियों का नाम सामने आया था, उनमें से एक मोंटू राय नामक व्यक्ति के पुत्र आलोक राय को मौके से 50 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त दोनों मामलों में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है तथा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

आबकारी विभाग जनसहयोग, सूचना एवं जनभावना को प्राथमिकता देते हुए, आवश्यकतानुसार चिन्हीकरण कर कार्रवाई सुनिश्चित करता है।” ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also
Close