Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
राज्य

महापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

रुद्रपुर। सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा ने अचानक शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण मित्रों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं । साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

महापौर ने विभिन्न स्थानों पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम के प्रयासों में सहयोग देने की अपील भ्ज्ञी की।

महापौर शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, लेकिन यह कार्य तभी सफल होगा जब नागरिक भी जागरूकता के साथ इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

महापौर ने कहा जब तक स्वच्छता को लेकर आमजन खुद आगे नहीं आएंगे, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। सामूहिक प्रयास ही स्वच्छता अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि निगम के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम को प्रदेश के सभी नगर निगमों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी रुद्रपुर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। आने वाले समय में इस रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए निगम पूरी तरह प्रयासरत है।

महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जल्द ही नगर निगम को 25 नए कूड़ा वाहन प्राप्त होंगे, जिससे सफाई व्यवस्था में और अधिक तेजी और मजबूती आएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पर्यावरण मित्रों को निर्देश दिये कि जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी दिखाई दे, वहां तुरंत प्रभाव से स्थिति को सुधारें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also
Close