Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नयी राह,नया संबल-मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नारी निकेतन की प्रेरक कहानी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल की शांत पहाड़ियों के बीच स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) उन बालिकाओं के लिए आशा का घर है,जिन्होंने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। वर्ष 1984-85 में कोटद्वार में स्थापित यह संस्थान पीड़ित,परित्यक्त और सामाजिक शोषण से गुजरी बालिकाओं को सुरक्षा,शिक्षा,कौशल और सम्मानपूर्ण जीवन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त निर्देशन,मार्गदर्शन एवं संरक्षण नीतियों का सीधा लाभ नारी निकेतन जैसे संस्थानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा,कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों को मजबूत किए जाने के कारण संस्थान की कार्यप्रणाली और सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनके नेतृत्व में यह केंद्र केवल आश्रय नहीं,बल्कि जीवन को नए सिरे से संवारने का अवसर बन गया है। इन नीतिगत सुदृढ़ताओं को नारी निकेतन में सफलतापूर्वक लागू कराने की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभा रही हैं अधीक्षिका विजयलक्ष्मी भट्ट,जिनके संवेदनशील नेतृत्व में केंद्र नवजीवन की कहानियां लिख रहा है। उनका प्रयास केवल प्रबंधन तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रत्येक बालिका की मनोवैज्ञानिक स्थिति,शिक्षा,रुचियों और भविष्य की जरूरतों को समझकर उन्हें सही दिशा देने का है। उन्होंने संस्थान को एक सुरक्षित घर का स्वरूप दिया है,जहां रहने वाली बालिकाएं स्वयं को संरक्षित,समझी गयी और स्वीकार्य महसूस करती हैं। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 13 बालिकाएं प्रवेशरत हैं,जिन्हें विद्यालयी शिक्षा से लेकर स्टेनो,कंप्यूटर,ब्यूटीशियन,खेल प्रशिक्षण जैसे कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है। जिनमें से 4 बालिकाओं को होटल मैनेजमेंट कोर्स,4 बालिकाओं को ब्यूटीशियन कोर्स,1 बालिका को स्टेनो कोर्स,1 बालिका को स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और 3 बालिकाओं को कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कराया जा रहा है। उन्होंने कहा किमनोवैज्ञानिक काउंसलिंग,पोषणयुक्त भोजन,यूनिफॉर्म,अध्ययन सामग्री और आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाले विशेष प्रशिक्षण सभी बालिकाओं की नियमित दिनचर्या का हिस्सा हैं। प्रशिक्षण का सकारात्मक प्रभाव दिखते हुए संस्थान की एक बालिका हाल ही में कैम्स कंपनी,हरिद्वार में सुरक्षा कर्मी के रूप में नियुक्त हुई है। यह मुख्यमंत्री की नीतियों और संस्थान के प्रयासों का मजबूत परिणाम है। उन्होंने बताया कि दो मंजिला भवन में बने हॉल,कमरे,डाइनिंग हॉल,किचन और स्वच्छ बाथरूम-टॉयलेट संस्थान की सुव्यवस्थित संरचना को दर्शाते हैं। रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट,इन्वर्टर और आवश्यक विद्युत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं,जिससे बालिकाओं का वातावरण सुरक्षित और अनुकूल बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र में बालिकाओं को विद्यालय जाने,चिकित्सा तथा अन्य आपातकालीन सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा न सिर्फ बच्चियों और महिलाओं का संरक्षण और अध्ययन का कार्य किया जाता है बल्कि राज्य सरकार की अनाथ लोगों के आरक्षण की नीति के तहत कई महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान हुए है। साथ ही उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले से पिछले 2 वर्षों में लगभग 250 से अधिक बच्चियों एवं महिलाओं का संरक्षण और अध्ययन कार्य सम्पन्न किया जा सका है तथा 18000 से अधिक बच्चों को बाल अपराध,बाल विवाह तथा बाल अधिकारों के बारे में जागरुक करने हेतु 600 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में,राज्य सरकार जिस सुरक्षित,शिक्षित और सशक्त बालिका के व्यापक विजन पर कार्य कर रही है,नारी निकेतन,पौड़ी गढ़वाल उस विजन का एक जीवंत,प्रेरक उदाहरण है। यहां रहने वाली बालिकाएं केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि एक नया जीवन पाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं,जहां उनके सपने फिर से आकार लेते हैं और उनके कदम आत्मनिर्भरता की ओर दृढ़ता से बढ़ते हैं। नारी निकेतन आज आश्रय से बढ़कर वह स्थान बन चुका है,जहां संघर्ष अवसर में,अवसर आत्मविश्वास में और आत्मविश्वास सफलता में बदलता है और यही इस संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Check Also
Close