Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़़वाली नाटककार एवं रंगकर्मी कुलानन्द घनशाला को प्रदान किया डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-2024


श्रीनगर गढ़़वाल। गढ़वाली भाषा,लोक साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित आखर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डॉ.गोविन्द चातक की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ.गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान’ एवं डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान–2024 समारोह का भव्य आयोजन सौरभ होटल श्रीकोट में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गढ़़वाली नाट्य लेखन एवं रंगकर्म के माध्यम से गढ़़वाली भाषा-साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गढ़वाली नाटककार एवं रंगकर्मी कुलानन्द घनशाला को डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 11,000 रुपए की नकद धनराशि,अंगवस्त्र,सम्मान पत्र एवं विशेष आखर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान राशि डॉ.गोविन्द चातक के परिवार की ओर से प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि आखर ट्रस्ट विगत नौ वर्षों से निरंतर यह आयोजन करता आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर डॉ.गोविन्द चातक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका हिमानी फोंदणी द्वारा प्रस्तुत मांगल गीत ने कार्यक्रम को भावपूर्ण वातावरण प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत आखर ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गढ़वाल के लोक साहित्य एवं गढ़़वाली भाषा में डॉ.गोविन्द चातक के अवदान को चिरस्मरणीय और अतुलनीय बताया तथा उनके जीवन,व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी ने आखर ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ.गोविन्द चातक जैसी विभूतियों को स्मरण कर प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कला,संचार एवं भाषा संकायाध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध लेखिका प्रो.मंजुला राणा ने कहा कि डॉ.चातक ने गढ़वाल के लोक साहित्य को सहेजने और संरक्षित करने में जो कार्य किया,वह अद्वितीय है,परंतु उन्हें उनके जीवनकाल में अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया। अति विशिष्ट अतिथि धाद पत्रिका के संपादक एवं लोक कला निष्पादन केन्द्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी ने कहा कि डॉ.चातक ने दूरस्थ क्षेत्रों के गांव-गांव जाकर लोकगीतों,लोकगाथाओं,जागर,पवाड़ा,चैती गीतों का संकलन कर लोक साहित्य को नई पहचान दी। उन्होंने नई पीढ़ी को डॉ.चातक के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो.सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि डॉ.चातक का व्यक्तित्व विराट होते हुए भी अत्यंत सरल था। उन्होंने सम्पूर्ण गढ़वाली लोक साहित्य को लिपिबद्ध करने का जो कार्य किया, उसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। कुलानन्द घनशाला सम्मान प्राप्त करने पर आखर ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ.गोविन्द चातक की स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। अतिथि वक्ता डॉ.कपिल कुमार ने कहा हिंदी व लोक साहित्य में भी चातक का बड़ा योगदान रहा और हिंदी नाट्य समालोचना के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया। जब भी उत्तराखंड के लोक साहित्य की चर्चा होगी तो डॉ.चातक का नाम सदैव अग्रिम पंक्ति में रहेगा। आखर के डॉ.नितेश बौंठियाल ने डॉ.गोविन्द चातक को गढ़़वाली लोक साहित्य के प्रथम संग्रहकर्ता,अनुवादक,भाषाविद्,नाट्य समालोचक,नाटककार एवं निबंधकार बताते हुए उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी कहा। आखर के अध्यक्ष संदीप रावत ने सम्मानित नाटककार कुलानन्द घनशाला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने गढ़़वाली नाट्य लेखन और रंगकर्म के माध्यम से भाषा-साहित्य को समृद्ध किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीलम नेगी ने किया,जबकि अंत में संदीप रावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ.गोविन्द चातक के परिवारजन सौरभ बिष्ट,पौड़ी से अरुण बिष्ट,भुपेंद्र नेगी,डॉ.नीलम नेगी,घण्टाकर्ण देवता के रावल दिनेश जोशी,प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल स्वामी,डॉ.अरुण कुकसाल,कैप्टन सते सिंह भंडारी,रघुवीर सिंह कंडारी,भारत सिंह कंडारी एवं दर्शन सिंह भंडारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी, डॉ.प्रदीप अणथ्वाल,डॉ.नागेंद्र रावत,तरुण नौटियाल,सौरभ पडियार,अंजना घिल्डियाल,अनीता काला,राजेंद्र कैंतुरा,सतीश काला,धनेश्वर द्विवेदी,मुख्य ट्रस्टी लक्ष्मी रावत,ज्योति मेवाड़,रेखा चमोली,हेमा खंडूड़ी,प्रभावती नेगी,साक्षी रावत आदि विद्वान,शिक्षक-शिक्षिकाएं,शोधार्थी,साहित्यकार,समाजसेवी,मीडिया प्रतिनिधि एवं श्रीकोट-श्रीनगर की बड़ी संख्या में गणमान्य जनता उपस्थित रही।

Check Also
Close