Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

सितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गई

उपजिलाधिकारी कार्यालय, सितारगंज में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल, प्रभावी एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक टॉस्क फोर्स (BTF) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार महोदय श्री हिमांशु जोशी जी द्वारा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की बैठक के दौरान राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लक्ष्य की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, ट्रांजिट टीमों की तैनाती, माइक्रोप्लान तैयार करने, वैक्सीन भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा जन-जागरूकता गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई बैठक में यह भी बताया गया कि पोलियो एक गंभीर संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्यतः छोटे बच्चों को प्रभावित करता है। यह रोग पोलियो वायरस के कारण होता है तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, दूषित पानी एवं अस्वच्छ वातावरण के माध्यम से फैल सकता है। कई मामलों में यह संक्रमण बिना लक्षणों के भी हो सकता है, जबकि गंभीर स्थिति में यह बच्चों में स्थायी लकवा तक का कारण बन सकता है। पोलियो का कोई निश्चित उपचार उपलब्ध नहीं है, इसलिए टीकाकरण ही इसका सबसे प्रभावी बचाव उपाय है।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जाने वाली ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है तथा प्रत्येक बच्चे को निर्धारित आयु तक समय-समय पर यह खुराक अवश्य दिलाई जानी चाहिए, भले ही बच्चे को पूर्व में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत पोलियो की खुराक मिल चुकी हो। अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर प्रतिरक्षा को मजबूत बनाना और पोलियो संक्रमण की किसी भी संभावना को समाप्त करना है तहसीलदार महोदय श्री हिमांशु जोशी जी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों, प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों, ईंट भट्टों एवं अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के सफल संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, कोल्ड चेन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। अभियान में कार्यरत सभी टीमों को पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा निगरानी एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को भी मजबूत किया गया है बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्याप जन-जागरूकता हेतु स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार, आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए प्रेरित हों अंत में सभी विभागों एवं उपस्थित अधिकारियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया बैठक में डॉ. शादाब, डॉ. चित्रा पाण्डेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जनौटी, अमरजीत गहतोड़ी, भूप किशोर, मयंक नैलवाल, हृदयेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close