Friday 04/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहम–डॉ.धन सिंह रावतआईटीईपी विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान-विधिक अधिकारों से न्याय तक की राह बताईछात्राओं के बीच पहुंचीं जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया-तिरपालीसैंण के कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजापलेठी के शिवालय तक पहुंचेगी सड़क 96.23 लाख की लागत से 2.550 किमी मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यासस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संगठनों ने भरी एकजुटता की हुंकार-जिला अस्पतालों के अस्तित्व से लेकर पुरानी पेंशन बहाली तक उठीं नौ बड़ी मांगेंछात्र संघ चुनाव की बढ़ी सरगर्मी-पौड़ी पुलिस का कड़ा पहरा,हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाईएनएचएम संविदा कर्मचारियों की हाजिरी पर घमासान-आउटसोर्स कंपनी के नए ऐप का खुला विरोधएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह महोत्सव में सजी कालिदास की अमर गाथा-कालिदासस्य विवाह के मंचन ने बांधा समांहिंसा से बचें, आत्मा को पहचानें और परमात्मा पद की ओर बढ़ें — आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजीअंधकार चीरकर दिव्य चेतना के प्राकट्य का पर्व है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी–डॉ.अखिलेश चन्द्र चमोला
राज्य

छात्राओं के बीच पहुंचीं जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया-तिरपालीसैंण के कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दूरस्थ पहाड़ की बेटियों के बीच जब जिलाधिकारी पहुंचीं तो विद्यालय का माहौल अचानक आत्मीयता और उत्साह से भर उठा। छात्राओं ने मुस्कुराहट के साथ जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया का स्वागत किया तो जिलाधिकारी ने भी औपचारिकता से दूर छात्राओं के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई,दिनचर्या और सुविधाओं के बारे में सहजता से जानकारी ली। इस आत्मीय संवाद के दौरान छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी बातें और विद्यालय से जुड़ी आवश्यकताएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के रहने,पढ़ने और दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई,दैनिक दिनचर्या,भोजन,पेयजल,स्वच्छता,शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से यह भी जाना कि विद्यालय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है और किन सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता महसूस होती है। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को शौचालय की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय भवन के रंगरोगन के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा,ताकि आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा सके। उन्होंने विद्यालय परिसर में जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया। जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण एवं सुधार से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं को स्वच्छ,सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपनी रुचि,प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी जिलाधिकारी से हुए आत्मीय संवाद को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई,विद्यालय की दिनचर्या और आवश्यकताओं से संबंधित बातें खुलकर साझा की। जिलाधिकारी का यह निरीक्षण महज व्यवस्थाओं की जांच तक सीमित नहीं रहा,बल्कि दूरस्थ क्षेत्र में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों के साथ प्रशासन के आत्मीय जुड़ाव का भी संदेश दे गया। प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश मिलने से विद्यालय की छात्राओं और स्टाफ में भी सकारात्मक उम्मीद जगी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार,विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close