Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने फिर खोला प्रवेश का द्वार-रिक्त सीटों पर 16 सितंबर तक पंजीकरण का मौका


श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक और अवसर प्रदान किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने मेरिट आधारित प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के परिसरों के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 12 सितंबर दोपहर 12 बजे से 16 सितंबर रात 11.55 बजे तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार यह प्रवेश प्रक्रिया बीए एलएलबी को छोड़कर विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए लागू होगी। पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये,जबकि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण से पहले संबंधित पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। बिरला,टिहरी और पौड़ी परिसरों में कई पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें जारी सीट सूची के अनुसार बिरला परिसर श्रीनगर में बीएससी जीवन विज्ञान,बीएससी गणित,बीकॉम, बीएससी योग विज्ञान,बीए,बीएचएम,बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार,एकीकृत एमबीए तथा लोक संगीत एवं लोक नृत्य के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विभिन्न वर्गों की सीटें रिक्त हैं। इसी प्रकार एसआरटी परिसर,टिहरी में बीकॉम,बीए,बीएससी जीवन विज्ञान तथा बीएससी गणित में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। वहीं डॉ.बीजीआर परिसर,पौड़ी में बीकॉम,बीए,बीएससी जीवन विज्ञान और बीएससी गणित में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह सीट स्थिति 10 सितंबर 2026 तक की है। इसके अतिरिक्त बिरला परिसर में बीटेक तृतीय सेमेस्टर की पार्श्व प्रवेश योजना के तहत भी विभिन्न शाखाओं में सीटें उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी,इंस्ट्रूमेंटेशन अभियांत्रिकी,सूचना प्रौद्योगिकी तथा यांत्रिक अभियांत्रिकी शाखाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर केवल पंजीकरण कराने मात्र से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होगा। प्रवेश संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित पात्रता,मेरिट तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता एवं रिक्त सीटों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने को कहा है। संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सीटों की उपलब्धता तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित संस्थान से सीधे संपर्क करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से दोबारा पंजीकरण का अवसर दिए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है,जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर पाए थे।

Check Also
Close