Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारण


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड में न्याय को आमजन की पहुंच तक सरल,सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई। शनिवार 12 सितंबर 2026 को बाह्य न्यायालय श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 317 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें सर्वाधिक 301 फौजदारी वाद शामिल रहे। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के मामलों का आपसी सहमति एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप समाधान किए जाने से संबंधित पक्षों को त्वरित न्याय का लाभ मिला। विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों तथा जिला जज एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु.अलका ने की,जबकि विद्वान अधिवक्ता नितेश भारती पीठ के सदस्य रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 317 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 301 फौजदारी वाद,3 मामले परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट),9 अंतिम रिपोर्ट,1 घरेलू हिंसा अधिनियम का मामला,2 बैंक वसूली से संबंधित मामले तथा 1 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामला शामिल रहा। बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण से यह स्पष्ट हुआ कि लोक अदालत विवादों के समाधान का प्रभावी और व्यावहारिक माध्यम बनकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत का मूल उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के साथ-साथ वादकारियों को अनावश्यक समय,धन और मानसिक परेशानी से राहत दिलाना है। लोक अदालत में पक्षकारों की सहमति और आपसी समझ के आधार पर मामलों का समाधान किए जाने से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलती है तथा लंबे समय से लंबित विवादों के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होता है। आयोजन के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड अर्जुन सिंह भण्डारी,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट सहित अधिवक्ता विकास पंत,देवी प्रसाद खरे,प्रदीप मैठाणी,सुबोध भट्ट,विकास कठैत,राखी राय,महेंद्र पाल सिंह रावत,भूपेंद्र सिंह पुंडीर,कविता मेवाड़,सुरेंद्र सिंह रौथाण,सुनीता भण्डारी,गौरव उपाध्याय,आनंद सिंह बुटोला,कुलदीप दानू,रतन सिंह बिष्ट,लक्ष्मीकांत एवं प्रेरणा काला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पीएलवी सदस्य प्रीति बिष्ट,पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय,प्रकाश नेगी,मानव बिष्ट एवं रोशनी देवी ने भी लोक अदालत की कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया। न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह,रीडर ज्योतिष घिल्डियाल,स्टेनो हिरदेश कुमारी,सोहन सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनंद प्रसाद भारती सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आपसी सहमति,संवाद और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से विवादों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव है। श्रीनगर बाह्य न्यायालय में एक ही दिन में 317 मामलों का निस्तारण न्याय व्यवस्था की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है,जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के साथ न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also
Close