Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

राज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों एवं उनसे संबंधित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण के निर्देशों के क्रम में 3 दिसम्बर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों,स्वरोजगार में रत दिव्यांगव्यक्तियों,दिव्यांगजनों के सेवायोजकों,प्लेसमेंट अधिकारियों तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। पुरस्कार के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अपना बायोडाटा तथा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन पत्र तीन प्रतियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय से ही प्राप्त किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रारूप में भरकर वहीं जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं संस्तुति के उपरांत निदेशालय समाज कल्याण को भेजा जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांग कर्मचारियों,स्वरोजगाररत दिव्यांगजनों,सेवायोजकों,प्लेसमेंट अधिकारियों एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेखों एवं अपने प्रशंसनीय कार्यों के विवरण सहित आवेदन प्रस्तुत करें,ताकि उनके प्रकरण राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नियमानुसार विचारार्थ भेजे जा सकें।

Check Also
Close