Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

खिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण में


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की देवभूमि में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेडियम के पूर्ण होने के बाद खिर्सू तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर एवं व्यवस्थित खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह स्टेडियम क्षेत्र के लिए केवल खेल मैदान नहीं,बल्कि युवाओं के भविष्य को संवारने और उनकी प्रतिभा को तराशने का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है। खिर्सू का यह मैदान लंबे समय से आसपास के गांवों के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा है। सुबह और शाम बड़ी संख्या में युवा यहां दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास करते हैं। आधुनिक स्टेडियम तैयार होने के बाद दौड़,बीम,लंबी कूद सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यासों के लिए युवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा सेना और अन्य सुरक्षा सेवाओं में अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं। ऐसे में खिर्सू में आधुनिक खेल सुविधा विकसित होना सेना भर्ती एवं विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों से खिर्सू स्टेडियम के निर्माण कार्य को गति मिली है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं विकसित करने को लेकर डॉ.धन सिंह रावत लगातार प्रयास करते रहे हैं। खिर्सू में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण इसी सोच और प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। डॉ.धन सिंह रावत द्वारा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए खेल संसाधनों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। खिर्सू में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद यह क्षेत्र के युवाओं को खेल और शारीरिक दक्षता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार उपलब्ध कराएगा। आधुनिक स्टेडियम के निर्माण से खिर्सू क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य में क्षेत्रीय एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,लेकिन पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। ऐसे में खिर्सू में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण स्थानीय युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने,खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार करने पर लगातार जोर दे रही है। सरकार का प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को भी मैदान और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उनके आसपास ही उपलब्ध हों,ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाएं। खिर्सू में तैयार हो रहा आधुनिक स्टेडियम इसी व्यापक सोच का स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण उदाहरण है। सरकार की खेल नीति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के साथ यदि यहां नियमित प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है तो यह स्टेडियम आने वाले समय में पौड़ी जनपद के महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि जिस मैदान में वे लंबे समय से दौड़ और शारीरिक अभ्यास करते आ रहे हैं,वही स्थान अब आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित हो रहा है। इससे उन्हें बेहतर सुविधा के साथ अपने लक्ष्य की तैयारी करने में मदद मिलेगी। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा खिर्सू का यह आधुनिक स्टेडियम आने वाले समय में खेल प्रतिभाओं,स्थानीय खिलाड़ियों और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पूर्ण होने का क्षेत्र के युवाओं को बेसब्री से इंतजार है।

Check Also
Close