Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

भारत विकास परिषद द्वारा ‘ *गुरु वंदन छात्र अभिनंदन ‘ कार्यक्रम का आयोजन


जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के द्वारा ‘ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् वन्देमातरम गीत का गायन किया गया। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा निदेशक श्री सुधांशु पंत जी द्वारा बैज लगा कर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री नरेंद्र अरोरा जी ने भारत विकास परिषद का परिचय दिया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील खेड़ा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जागृत करने का प्रयास है। यह देश चाणक्य, रामकृष्णपरमहंस तथा समर्थगुरुरामदास और विक्रमादित्य ,विवेकानंद तथा वीर शिवाजी जैसे गुरू-शिष्यों की परंपरा का देश है। यदि हम भारत को विश्व गुरु बनाने का स्वप्न साकार करना चाहतें है तो यह आवश्यक है कि हमें अपने गुरुओं को सम्मान देना चाहिए। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री नरेंद्र अरोरा जी ने बताया कि 1963 में स्थापित इस संस्था की 1500 से अधिक शाखाएं तथा एक लाख से अधिक सदस्य हैं। इसका उद्देश्य अपने देश के विषय में बताना, संस्कारित करना तथा सेवा भावना प्रमुख है। इन कार्यों को विद्यालय तथा समाज की सहायता से किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के द्वारा शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ विद्यार्थियों ने शिक्षकों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उन पर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्था सेवा और संस्कार के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य कर रही है वह निश्चित रूप से सराहनीय है। विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत जी ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय के द्वारा भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री संजय राधू , शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, कोषाध्यक्ष श्री दीपक अरोरा तथा भारत विकास परिषद के सदस्य श्री आदित्य गौतम, श्री अक्षय गहलौत, श्री हेमेंद्र गंगवार, श्री संजय खेड़ा, श्रीविमल अरोरा, श्रीमती स्नेहा राधू, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।